पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सतना: जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर सर्किट हाउस चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसजनों ने उनके योगदान को याद किया.इस मौके पर आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता और गरीबों के उत्थान को समर्पित रहा. अनुशासन समिति अध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी ने उन्हें नारी सशक्तिकरण व मजबूत-आत्मनिर्भर भारत की मिसाल बताया.

जिला प्रवक्ता अमित गोयल ने ‘लौह महिला’ के साहस व बलिदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए जनहित में संघर्ष का संकल्प दोहराया. अंत में संगठन मंत्री संजीव अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी पूर्व रैंगाव विधायक कल्पना वर्मा, रामशंकर प्यासी, मिथिलेश सिंह, संजय सिंह राठौर, आर पी सिंह, राकेश पटेल, आरती सिंह, उर्मिला त्रिपाठी,सविता अग्रवाल, प्रभा जित्तू बागरी, अजीत सिंह, हेमलता सिंह, डॉली चौरसिया, सीमा बागरी, राम भुवन शर्मा, कमलेश सिंह, डॉ राजीव बैरागी,प्रियंका वर्मा, अजय सोनी, संतोष पाण्डे, बरमेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, राजेश कुशवाहा, मोहन सिंह, सत्येंद्र निगम, जतिन शाह, राज ललन सिंह,अमित गोयल, विजय सिंह, अरविंद सिंह निराला, अखिलेश यादव, राम मनोहर सोनी, प्रदीप समदड़िया, उपेंद्र मिश्रा, किशोर मलिक, के के तिवारी, के के कुशवाहा, आदर्श त्रिवेदी, जगदीश सेन, विजय सिंह परिहार, राजीव पाठक, रामकुमार विश्वकर्मा, राजकुमार सोनी, तिलक राज सोनी, सुखेंद्र सिंह, प्रमोद पटनहा, अरुण सिंह यादव, शेखर कुशवाहा, शुभ्रांशु शेखर, डॉ डी पी प्रजापति, जितेंद्र गावली, घनश्याम मंगनानी,अशोक चक्रवर्ती, रामकुमार विश्वकर्मा व गोपाल चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Next Post

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभागियों ने बिखेरे कला और सृजनशीलता के रंग

Fri Nov 20 , 2026
सतना : शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. महोत्सव में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए लगभग 36 प्रतिभागियों ने अलग-अलग विधाओं में हिस्सा लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता और बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन […]

You May Like