नकवी ने संभाला एसीसी अध्यक्ष का पदभार

दुबई, (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष पद का दायित्व अपने हाथों में लिया।

नकवी को श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा की जगह नियुक्त किया गया है जिन्होने इस पद पर अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। नकवी अगले दो साल एसीसी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

नकवी ने एक बयान में कहा “ आज मैंने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष पद पर दायित्व संभाल लिया है जो मेरे लिये सम्मान की बात है। ”

उन्होंने कहा “ मैं खेल के विकास के प्रति कटिबद्ध हूं और इसके लिये बोर्ड के सदस्यों से सहयोग अपेक्षित है। उम्मीद है कि हम एशियाई क्रिकेट को एक नया आयाम देंगे। ”

इससे पहले एसीसी की बैठक वर्चुअली आयोजित की गई थी जिसमें भारत की ओर से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ने भाग लिया।

Next Post

एलएसजी के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बेताब हैं आकाशदीप

Fri Apr 4 , 2025
लखनऊ (वार्ता) रिहैब के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से जुड़ने वाले मध्यम तेज गेंदबाज आकाशदीप ने गुरुवार को कहा कि वह टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं। मुबंई इंंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच की पूर्व संध्या पर आकाशदीप ने कहा “मै पूरी […]

You May Like