जिला सहकारी बैंक तामिया में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ प्रबंधक

छिंदवाड़ा। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी बैंक, तामिया में एक ट्रेप अभियान चलाया।

इस कार्रवाई में आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति झिरपा के प्रभारी समिति प्रबंधक मुनीम प्रसाद पटेल को 59,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। शिकायतकर्ता हरीश राय, निवासी ग्राम झिरपा, जिला छिंदवाड़ा, का वेयरहाउस श्री हरि संचालित है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने वेयरहाउस के सुचारू संचालन और ब्लैकलिस्ट में न डालने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

 

सत्यापन के बाद 14 अक्टूबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा 7, 13(1)B और 13(2) के तहत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव और लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल थी।

Next Post

बैग-लेस डे पर गणित बना खेल, पीएम श्री स्कूल के बच्चों ने अनुभव से सीखा

Tue Oct 14 , 2025
मंडला: पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरखापा में आयोजित बैग-लेस डे पर विद्यार्थियों ने गणित को खेल-खेल में सीखने का एक अनूठा आनंद लिया। खुद करके सीखो की पद्धति पर आधारित इस रंगीन कार्यक्रम ने बच्चों को गणित के सिद्धांतों को व्यावहारिक और मजेदार तरीके से समझने का अवसर प्रदान […]

You May Like