बुधनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 13 नवम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा. अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करना है. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी. कलेक्टर बालागुरू के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविर की सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनें और शासन की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें
