हाई टेंशन लाइन की चपेट मे आने से युवक झुलसा, छिंदवाड़ा रेफर; हालत गंभीर

पांढुरना। रेलवे माल गोदाम के पास शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे एक 25 वर्षीय युवक हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से लगभग 30 प्रतिशत से अधिक झुलस गया हैं, जिसे आनन फानन में नगर के स्वस्थ केंद्र लाया जहा इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इसे छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया ।

नगर के शासकीय चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार नगर के 11 खोली जवाहर वार्ड निवासी मोहित पिता मुन्ना चौहान शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास स्थित हाई टेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से बूरी तरह झुलस गया जिसे रेलवे पुलिस,स्थानिय पुलिस की मदद से नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया जहा इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया ,जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रहीं है, वही इस मामले की जांच रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही हैं ।

Next Post

जज से अभद्रता के आरोप पर हाईकोर्ट सख्त

Sat Jan 10 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने सिविल जज से कथित तौर पर अभद्रता किये जाने के आरोप संबंधी मामले को सख्ती से लिया। युगलपीठ ने आपराधिक अवमानना के मामले में अधिवक्ता उमेश जैन को नोटिस जारी कर दस फरवरी को व्यक्तिगत […]

You May Like