मादक पदार्थ गांजा के साथ दो गिरफ्तार

भैरूंदा। गोपालपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 850 ग्राम अवैध गांजा एवं एक बाइक जब्त की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना एवं संदेह के आधार पर थाना गोपालपुर पुलिस ने दीपक यादव पिता अनिल यादव एवं सागर यादव पिता गजानंद यादव, दोनों निवासी गोपालपुर को पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया.पुलिस ने आरोपियों से बाइक भी जब्त की है. जांच के दौरान मामले में राहुल यादव निवासी अतरालिया की संलिप्तता भी सामने आई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. कार्रवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह गौड़, उपनिरीक्षक लवेश कुमार, सउनि विजय यादव, रामशंकर पर्ते, प्रधान आरक्षक महेश विश्वकर्मा तथा आरक्षक विशाल सिंह तोमर, राजेश मीणा एवं विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

Next Post

मांडव नालछा सब रेंज से 9 माह के तेंदुए का रेस्क्यू

Fri Jun 26 , 2026
इंदौर: मांडव नालछा सब रेंज से एक लगभग 9 माह के तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है. जानकारी के अनुसार, यह तेंदुआ काफी बीमार अवस्था में पाया गया था और उसकी हालत चिंताजनक थी.रेस्क्यू के बाद टीम ने तेंदुए का प्राथमिक उपचार किया. चिड़ियाघर प्रभारी के मुताबिक इलाज के दौरान […]

You May Like