खराब निकला विमान का टायर, दिल्ली से बुलाने पड़े उपकरण

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट पर मुंबई से जबलपुर आया विमान का टायर पंचर होने की सूचना फैली थी, परंतु टायर पंचर नहीं हुआ था। जबकि रूटीन जांच के दौरान टायर में कुछ खराबी सामने आई थी। जिसे तुरंत बदलकर वापस जबलपुर से मुंबई के लिए विमान ने उड़ान भरी।

जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से जबलपुर के लिए पहुंची थी, जिसमें लैंडिंग के बाद सभी यात्री उतर गए। विमान की लैंडिंग के बाद रूटीन इंटरनल और एक्सटर्नल जांच की जा रही थी। जिसमें टायर में कुछ खराबी सामने आई थी। विमान और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने तुरंत ही इसकी सूचना दिल्ली में की। जिसके बाद दिल्ली से आ रहे विमान में कुछ उपकरण जबलपुर पहुंचे। जिसकी मदद से विमान के टायर में हुई खराबी को ठीक कर दिया गया। जिसके बाद वापस जबलपुर से मुंबई के लिए विमान को रवाना किया गया।

Next Post

यूरिया की मांग, किसान उतरे सड़कों पर, किया प्रदर्शन

Mon Aug 4 , 2025
जबलपुर। एक ओर जहां प्रशासन द्वारा खाद की आपूर्ति बहाल करने और वितरण प्रणाली को सुदृण बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर किसानों में खाद का संकट लगातार गहराता जा रहा है। आपूर्ति बहाल न होने के कारण एक बार फिर मंगलवार को किसानों का […]

You May Like