चिचोली। तहसील अंतर्गत विकास खंड चिचोली के ग्रामीणों को सीधे और सुचारू आवागमन में हों रही परेशानियों कों दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रिय विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव कों पत्र लिखकर चिचोली ब्लाक की छै: सड़कों कों शीघ्र ही स्वीकृति दिलवाने की मांग की हैं जिससे क्षेत्र के आमजनों कों आवागमन में और अधिक सुविधा मिल सके।
विधायक ने चिचोली की इन सड़कों कों स्वीकृति दिलवाने की मांग सीएम से की
बैतूल जिले के कुकरू खामला में बीते दिनों दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव से मुलाकात के दौरान क्षेत्रिय विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके ने चिचोली ब्लाक में जिन छै:सड़कों कों स्वीकृति दिलवाने का पत्र दिया उसमें-नेशनल हाइवे चिरापाटला से लीलादेव जिला लाईन तक की सड़क,झिरनाढाना में प्रधानमंत्री सड़क से रामदयाल के घर तक की सड़क,गोधना में प्रधानमंत्री सड़क से सेमलबर्रा मानक इवने के घर तक की सड़क,चुरनी में प्रधानमंत्री सड़क से सिंगाजी मंदिर मुण्डी ढाना तक की सड़क एवं ग्राम बारंगवाड़ी नदी जोड़ से गोण्डुमंडाई तक की सड़क तथा गवासेन के ग्राम हर्रई मे मुकेश आर्य के घर से शांतिधाम तक पक्की सड़कों के निर्माण कार्य कों स्वीकृति दिलवाने की मांग पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उन्हें पत्र सौंपकर की है।
