ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में रैली निकाल कर सौंपा ज्ञापन,काली पट्टी बांध कर जताया विरोध,थाना परिसर में जमकर की नारेबाजी

पानसेमल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस थाने पर ज्ञापन सौंपा हे। PCC सदस्य अजय मिश्रा ने बताया कि आज कांग्रेस द्वारा काला दिवस मनाया गया।ज्ञापन में उल्लेख किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने के लिए शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, तो उन्हें रोक दिया गया और उनके साथ बलपूर्वक व्यवहार किया गया जिसका विरोध दर्ज करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि पाटिल ने बताया कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सोसायटी के निकट एकत्रित हुए जहां से नारेबाजी कर मुख्य मार्ग से थाने पर पहुंचे एवं थाना उप निरीक्षक एस एल रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पार्टी के सदस्यो ने काली पट्टी बांध रखी थी ।इस दौरान प्रकाशसिंह राजपूत,अजय कुमार मिश्रा,प्रकाश जैन,धूरसिह खेड़कर,प्रकाश खेड़कर,ब्लॉक अध्यक्ष रवि पाटिल शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाषराव,उषा मोरे,गोपाल भंडारी,दारासिंह सोलंकी,रामभरोस खंडेलवाल,गोपाल भंडारी,मोंटा खेड़कर,चंपालाल नावडे,विनोद परमार,सुरेश खलाने,कमलसिंह राजपूत,जगन्नाथ मौर्य,प्रवीण चौधरी,विवेक चौधरी,पीयूष चौधरी,छगन चौहान,मदन जामू,बाबूलाल मौरे,सरफराज कुरैशी,रविंद्र माली,दिलीप पवार,शिवराम तरोले,रविंद्र माली,किशन जगताप, हीरालाल, सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस, जमकर नारेबाजी 

Thu Oct 8 , 2026
जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा ‘काला दिवस मनाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय, जबलपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जननेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों द्वारा निर्वाचन आयोग की जवाबदेही […]

You May Like