पिपरिया रेलवे स्टेशन पर अमरकंटक एक्सप्रेस से 97 किलो गांजा जब्त किया

पिपरिया। रेलवे सुरक्षा बल पिपरिया और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भोपाल की संयुक्त टीम ने पिपरिया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 97 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पकड़े गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 48 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान, टीम ने पिपरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची अमरकंटक एक्सप्रेस से उतरी कुछ संदिग्ध महिलाओं को रोका। पूछताछ और तलाशी के लिए उन्हें आरपीएफ पोस्ट पिपरिया लाया गया। तलाशी लेने पर, उनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।

इस कार्रवाई में कुल सात महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें संध्या कुचबंदिया, सोनम आदिवासी, पूनम कुचबंदिया, कौशिक सोदा, सनो बाई, रानी कुचबंदिया और गायत्रीबाई हैं। इन सभी महिलाओं के पास से कुल 96.900 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है, और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच एनसीबी भोपाल द्वारा की जा रही है। सभी गिरफ्तार महिला आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही के लिए नर्मदापुरम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई में आरपीएफ पिपरिया से प्रधान आरक्षक संजय समाधियां वृन्दावन यादव, आरक्षक श्यामलाल तथा एनसीबी भोपाल से विवेकानंद इंस्पेक्टर, कुलदीप एसआई, मुकेश मवाई, और संजना एनसीबी स्टाफ का योगदान रहा।

Next Post

राघौगढ़ में भाजपा की अंदरूनी कलह,उपाध्यक्ष की फेसबुक पोस्ट से हड़कंप

Tue Oct 14 , 2025
गुना। राघौगढ़ में भाजपा संगठन के भीतर चल रही खामोश कलह अब खुलकर सामने आ गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह ‘बंटी बना’ की दो सोशल मीडिया पोस्टों ने सोमवार रात राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया। पहली पोस्ट में उन्होंने तीखे शब्दों में लिखा,राघौगढ़ में पूरी भाजपा गिरवी […]

You May Like