सिंगरौली में छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवती और भाई से मारपीट

सिंगरौली: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनी गांव में छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवती और उसके भाई को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, गांव में कुछ युवकों द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए युवती और उसके भाई के साथ मारपीट कर दी।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Next Post

हमें ब्रेक चाहिए और खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी: पंत

Mon Apr 27 , 2026
लखनऊ, 27 अप्रैल (वार्ता) लखनऊ सुजर जायंट्स के कप्तान रिषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मिली लगातार पांचवीं हार के बाद कहा कि हमें ब्रेक की जरुरत है और हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रविवार को उतार-चढ़ाव भरे मैच के सुपर […]

You May Like