मुरैना: आज देर रात एक चोर हाईवे पर खड़े डम्पर को लेकर भागा। भागते समय उसने तीन वाहनों को टक्कर मारी। एक ई-रिक्शा टूट गया। दो कार क्षतिग्रस्त हो गईं। तीन लोग घायल हुए हैं। बाजार में डम्पर फंसने की वजह से चोर को पकड़ लिया गया।
देर रात नेशनल हाईवे 44 पर बने भोले होटल के पास डंपर का चालक एव क्लीनर दोनों डंपर खड़ा कर खाना खा रहे थे। तभी अचानक ही कोई चोर डम्पर को लेकर भाग गया। डम्पर चालक ने तुरंत मालिक को फोन पर घटना की जानकारी दी। मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम में डम्पर चोरी की सूचना दी।
इस पर पुलिस एक्टिव हुई तो चोर डम्पर को तेजी से चलाता हुआ शहर में घुस गया और तीन वाहनो को टक्कर मारता हुआ मुरैना टॉकीज के पास फंस गया। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया । इस घटना क्रम में एक ई रिक्शा , दो कार क्षतिग्रस्त हुई है तो तीन लोग घायल हुए हैं।
