आईडीए शिविर लगाकर करेगा लीज वसूली, तीन और दो दिन के अलग अलग स्थानों पर लगेंगे शिविर

इंदौर: आईडीए शहर में अपनी योजनाओं में लीज वसूली की लेकर अगले महीने शिविर लगाएगा. इसके लिए शहर की दो अलग-अलग योजनाओं में दो और तीन दिवसीय शिविर लगाए जाएंगे. आईडीए द्वारा विभिन्न योजनाओं में लीज वसूली एवं नवीनीकरण के राजस्व आय बढ़ाने के साथ प्लॉटधारकों और मकान मालिकों को सुविधा देना मुख्य उद्देश्य है.
आईडीए अगले महीने 6 से लेकर 8 अगस्त तक तीन दिन योजना 51 में स्थित पानी की टंकी पर लीज वसूली शिविर लगाएगा. शिविर में योजना 51, 155, 166 एवं 91 के प्लॉट धारक ओर मकान मालिक मौके पर लीज जमा कर सकेंगे. साथ ही लीज राशि भरकर नवीनीकरण के आवेदन भी कार्यालय में ऑनलाइन जमा कर आगे की कार्रवाई कर सकते है. इसी तरह 13 और 14 अगस्त को योजना 140 में स्थित आनंदवन फेस 2 में दो दिन तक लीज वसूली शिविर लगाएगा. दोनों शिविर का समय सुबह 11 से शाम 5 तक का रहेगा, जिसमें लीज धारक अपने प्लॉटों की लीज राशि जमकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं.

शिविर का लाभ उठाएं नागरिक
आईडीए संपदा अधिकारी श्यामू श्रीवास्तव ने बताया कि योजनाओं के लीज धारक शिविर में लीज राशि भरकर नवीनीकरण की कारवाई कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभी दो योजनाओं में आईडीए लीज वसूली शिविर लगा रहा है, फिर अन्य योजनाओं में भी इसी तरह शिविर लगाकर प्लॉट धारकों और मकान मालिकों को सुविधाएं दी जाएगी. श्रीवास्तव ने आईडीए की योजना के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे शिविर का लाभ उठाएं और कार्रवाई से बचे.

Next Post

डीटीई काउंसलिंग में एसजीएसआईटीएस फिर बना छात्रों की पहली पसंद, 853 ने लिया प्रवेश

Thu Jul 16 , 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान एसजीएसआईटीएस में डीटीई काउंसलिंग के प्रथम चरण एवं प्रथम अपग्रेड राउंड के बाद 853 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है.संस्थान के अनुसार आगामी काउंसलिंग राउंड के लिए अभी 304 सीटें उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को प्रवेश का एक […]

You May Like