बोरिंग धंसने से बना गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा

सिंगरौली: वार्ड क्रमांक 40 में शिव धाम मंदिर के समीप चाचा नेहरू पार्क के सामने बारिश के बाद बोरिंग के आसपास की जमीन धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है। ऊपर से सिर्फ सीमेंट की पतली परत दिखाई देने के कारण खतरा आसानी से नजर नहीं आता। ऐसे में यह स्थान कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त मार्ग पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। आसपास बच्चों की भी आवाजाही होती है, जिससे खुले और गहरे गड्ढे में गिरने का खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान इसमें पानी भरने पर गड्ढे की वास्तविक गहराई का अंदाजा लगाना और मुश्किल हो जाएगा।
नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बोरिंग को सुरक्षित तरीके से बंद कराने के साथ गड्ढे को भरवाया जाए और खतरे वाले स्थान पर बैरिकेडिंग कराई जाए। नागरिकों ने कहा कि किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय संभावित खतरे को देखते हुए समय रहते सुरक्षा के उपाय किए जाना जरूरी है, ताकि बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।

Next Post

कार्यशाला में एक काम,एक नाम पर जोर

Wed Aug 12 , 2026
बरगवां : हिंडालको महान बरगँवा में हिंडालको क्लस्टर सीएसआर समीक्षा एवं रणनीति कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हिंडालको रेनुकूट, हिंडालको रेनूसागर और हिंडालको महान से जुड़े सीएसआर प्रोफेशनल्स ने सहभागिता की। कार्यशाला में सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा के साथ समुदाय के जीवन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा […]

You May Like