जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत रसल चौक मेेें शराब दुकान और डोसा सेंटर के कर्मचारी आसप में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लात घूंसे चल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाइश दी। दोनों पक्षों में टकराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक रसल चौक स्थित शराब दुकान है जहां डोसा सेंटर है। शराब दुकान के कर्मचारी डोसा लेकर गए थे, डोसा की संख्या को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद शराब दुकान के कर्मचारियों और डोसा सेंटर के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट तक पहुंच गया। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।
