अमेरिका के साथ परमाणु समझौता संभव है : ईरान

तेहरान, 19 मई (वार्ता) ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका उसे भयभीत करने की प्रवृत्ति छोड़ दे तो दोनों देशों के बीच परमाणु समझौता संभव हो सकता है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने रविवार शाम को ओमान के विदेश मंत्री बद्र बिन हमद अल बुसैदी के साथ बैठक के दौरान कहा कि अगर अमेरिका ईरान को ‘डराना’ बंद कर दे तो ईरान अमेरिका के साथ समझौता कर सकता है। उन्होंने कहा, “अमेरिका के साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता संभव है, लेकिन इसके लिए एक बुनियादी शर्त आवश्यक है। अमेरिकी पक्ष को अपनी शर्तें थोपना और ईरान को डराना बंद करना चाहिए। हम किसी भी परिस्थिति में बल प्रयोग के आगे नहीं झुकेंगे।”

 

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ के पानी में फंसे आठ लोगों को बचाया

Mon May 19 , 2025
सिडनी, 19 मई (वार्ता) आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स प्रांत में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में फंसे आठ लोगों को बचा लिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग (बीओएम) ने सोमवार सुबह सिडनी से 100 किलोमीटर दूर प्रांत के पांच क्षेत्रों में तेज बारिश और बाढ़ की […]

You May Like