यूरिया की मांग, किसान उतरे सड़कों पर, किया प्रदर्शन

जबलपुर। एक ओर जहां प्रशासन द्वारा खाद की आपूर्ति बहाल करने और वितरण प्रणाली को सुदृण बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर किसानों में खाद का संकट लगातार गहराता जा रहा है। आपूर्ति बहाल न होने के कारण एक बार फिर मंगलवार को किसानों का आक्रोश देखने को मिला, जहां जबलपुर पाटन स्टेट हाईवे को किसानों ने जाम कर दिया। करीब चार घंटे चले प्रदर्शन में किसानों ने प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पाटन के गुरु पिपरिया स्थित डबल लॉक केंद्र में टोकन के माध्यम से किसानों को यूरिया दिया जा रहा है। किसानों का कहना था कि विगत 15 दिनों से वह टोकन लेकर घूम रहे हैं पर उन्हें खाद नहीं दी गई। अब केंद्र में खाद आई है तो टोकन के अनुसार किसानों को उसका वितरण नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर खासी नाराजगी देखी गई। मौके पर कृषि अधिकारियों सहित तमाम प्रशासनिक अमला पहुंचा जिन्होंने किसानों को समझाइश दी, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। किसानों के इस धरना प्रदर्शन से मार्ग में दोनों और कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी नजर आई।

Next Post

राहत से पहले नाराजी : जहां नहीं पहुंचे सीएम और सिंधिया वहां के लोगों ने किया चक्काजाम

Mon Aug 4 , 2025
गुना। बाढ़ से बेहाल गुना शहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा उस वक्त विवाद का कारण बन गया, जब वे बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किए बिना ही लौट गए। न्यू सिटी कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, दलवी कॉलोनी और नानाखेड़ी […]

You May Like