शाजापुर। जिले के मुल्ला खेड़ी स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शिक्षिका जासमीन बी के पद पर होने के बावजूद, आरोप है कि पिछले करीब दो सालों से उनके पति सादिक सिद्दीकी बच्चों को पढ़ा रहे हैं। कागजों में हाजिरी और वेतन शिक्षिका के नाम पर है, लेकिन क्लास में मौजूद पति महोदय हैं।
स्कूल की संस्था प्रधान फरकुंदा बी ने भी कैमरे पर इस व्यवस्था की पुष्टि की है। सवाल यह है कि बिना नियुक्ति और शैक्षणिक योग्यता के दो साल तक यह सिलसिला कैसे चलता रहा, और अब इस मामले में शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है। मामले ने 43 बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
