भोपाल। गणेश चतुर्थी से पहले भोपाल के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। हरतालिका तीज से लेकर गणेश चतुर्थी तक खरीदारी का दौर जारी है। बाजार में छोटे, बेबी फेस और क्यूट लुक वाले गणेश जी की मूर्तियां लोगों को खास पसंद आ रही हैं।
दुकानदारों के मुताबिक अभी त्योहार की खरीदारी की शुरुआत हुई है, लेकिन ग्राहकी अच्छी है और मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं की मांग ज्यादा है। वहीं ग्राहकों का कहना है कि इस बार मूर्तियों और सजावट के सामान पर महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। गणपति डेकोरेशन में भी लोग प्लास्टिक से दूरी बनाकर पेपर, कपड़े और दूसरी इको-फ्रेंडली चीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
