
रीवा।नशे से दूरी है जरूरी अभियान को लेकर जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को स्पोट्स काम्पलेक्स में मानव श्रृंखला बनाई गई.
जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए. नशे से दूर रहने का संकल्प लिया गया और नशे से होने वाले दुष्परिणामो के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही मानव श्रृंखला निर्मित कर नशा न करने और दूसरो को भी इसके लिये प्रोत्साहित करने की शपथ ली. इस अवसर पर रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत ने नशे से दूर रहना क्यो जरूरी है इसके बारे में बताया. साथ ही कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, इसके सभी की भागीदारी आवश्यक है. अभियान के तहत आगामी दिनो में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे ताकि जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की जा सके. वही डीआईजी राजेश सिंह चंदेल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर नशे से दूर रहने की अपील की. पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है. नशा हर तरह से खराब है इससे दूर रहे. उल्लेखनीय है कि नशे के खिलाफ पूरे संभाग में अभियान चलाया जा रहा है और लोगो को नशे से दूर रहने के लिये जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ ही कार्यक्रम में आवाहन किया गया कि अगर कोई नशे का अवैध कारोबार करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें, इस अभियान में सभी की जरूरत है.
