सांगली के गन्ना किसानों और चीनी मिल मालिकों से एआई तकनीक का उपयोग करने का आग्रह

सांगली, (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज सांगली जिले के गन्ना किसानों और चीनी मिल मालिकों से एआई तकनीक का प्रभावी उपयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में एआई के सफल प्रयोग हुए हैं, जहाँ पानी और उर्वरक की बचत और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए एआई का प्रभावी ढंग से उपयोग किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिले को कृषि-हैकाथॉन आयोजित करने की पहल करनी चाहिए, जिससे फल उत्पादकों और अन्य किसानों को लाभ होगा।

जिला कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेना चाहिए और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिला योजना समिति से प्राप्त धनराशि को सही कार्यों पर और निर्धारित समय के भीतर खर्च किया जाना चाहिए।

Next Post

पाकिस्तान का राष्ट्रपति बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है- असीम मुनीर

Sun Aug 17 , 2025
इस्लामाबाद, (वार्ता) पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने देश का राष्ट्रपति पद संभालने की अपनी इच्छा की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि “ईश्वर ने मुझे इस देश का संरक्षक बनाया है” और कहा कि उन्हें किसी अन्य पद की कोई इच्छा नहीं है।” जियो न्यूज़ […]

You May Like