भीमपुर:बैतूल के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से मुलाकात कर आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित तापी मेगा रिचार्ज परियोजना निरस्त करे इस परियोजना में भीमपुर ब्लॉक के लगभग 54 गांव डूब क्षेत्र में जाने की संभावना है जिसके कारण वहां निवास करने वाले गरीब आदिवासी किसान प्रभावित होंगे।
उन्होंने मांग की है कि स्थानीय जनता की सहमति के बगैर सरकार तापी मेगा रिचार्ज परियोजना का निर्माण न करें। कोई भी आदिवासी अपनी जमीन परियोजना के लिए नहीं देना चाहते। भीमपुर ब्लॉक आदिवासी ब्लॉक है संविधान की पांचवी अनुसूची के अंतर्गत पेसा कानून का नियम लागू होता है पेशा कानून आदिवासी वर्ग का स्थानीय स्वशासन होता है जिससे सरकार को मान्य करना पड़ता है। हम ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना निरस्त करने की मांग करते हैं।
