सीमेंट से भरा ई-रिक्शा पलटा, युवक की मौत, महाराष्ट्र से घर की छत डलवाने आया था

मुरैना: जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में सीमेंट से भरा ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। वह महाराष्ट्र से अपने गांव घर पर डलवाने के लिए आया था। तभी अंबाह से गांव में सीमेंट ले जाते समय हादसे का शिकार हो गया। उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। बनिया पुत्र कल्याण सिंह केवट अंबाह से भैरो सिंह का पुरा गांव ई-रिक्शा में सीमेंट लेकर जा रहा था।

गांव पहुंचने से पहले ही खेत के पास खेत के पास मोड़ पर ई-रिक्शा अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

भिंड में सड़क हादसा: एक युवक की मौत: दूसरा घायल; ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक

Wed Jun 4 , 2025
भिंड: एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना में बरासों थाना क्षेत्र के डगर गांव निवासी अजय उर्फ करू जाटव की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त खेमसिंह बघेल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया […]

You May Like