
रीवा, भरी वारिस से बढ़ा जलस्तर सीधी समेत निचले इलाकों में हाई अलर्ट लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शहडोल जिले में स्थित बाणसागर बांध का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बांध में पानी की भारी आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग और प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से बाणसागर बांध के 12 गेट खोल दिए हैं।
कैचमेंट एरिया से लगातार आ रहे पानी के दबाव को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जलस्तर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 6 और गेट खोले जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद बांध के कुल 18 गेट खोले जा सकते हैं।बाणसागर बांध के गेट खोले जाने से सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सीधी जिले सहित सोन नदी के निचले और तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीण अपने पालतू पशुओं और मवेशियों को नदी के आसपास बिल्कुल न ले जाएं। ओर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
नदी किनारे मुस्तैद कोटवारों, होमगार्ड और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों और चेतावनियों का कड़ाई से पालन करें।कंट्रोल रूम से बांध के जलस्तर की पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है। निचले इलाकों के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर दिया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव दल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
