खेल भावना, एकता और विकास का संगम

श्यामपुर. ग्राम पंचायत खजूरिया खुर्द एवं ग्राम पंचायत कादमपुर में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा की उपस्थिति में किया गया. खेल महोत्सव शुभारंभ के मौके पर खिलाडिय़ों के आग्रह पर सांसद आलोक शर्मा ने खेल मैदान के लिए 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की. यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को आगे बढऩे की नई दिशा प्रदान करेगा. खेल महोत्सव में बच्चों ने उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया. वहीं ग्रामवासियों की सहभागिता ने माहौल को ऊर्जा और उमंग से भर दिया. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह जाट, अहमदपुर मंडल मंत्री कुलदीप सिंह राजपूत, रघुवर सिंह, रामसिंह नेता, आयुष, सरपंच प्रतिनिधि हरिसिंह प्रजापति, महेश गौर तथा समस्त ग्रामीण व बालक-बालिकाएं उपस्थित थे.

 

 

 

Next Post

सोलर प्लांट ट्रांसमिशन लाइन को विद्युत सब स्टेशन से जोड़ने के कारण आज कई क्षेत्रों में जलप्रदाय रहेगा प्रभावित

Sat Nov 8 , 2025
इंदौर: शहर में आज नर्मदा के तीनों चरणों से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। इस कारण पश्चिम क्षेत्र की कई पानी की टंकियां खाली रह सकती है. जलूद स्थित 60 मेगावाट सोलर प्लांट की पावर ट्रांसमिशन लाइन को 132 के 1 सब स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. साथ ही पंप […]

You May Like