जबलपुर:पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी स्थित सिमरिया में एक स्कूल के पीछे युवती की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने उलझ ली है। कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतिका का प्रेमी निकला। जिसने शादी का दबाव बनाने पर हत्या की गई थी।विदित हो कि एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल के पीछे ग्राम सिमरिया में रविवार को एक युवती का शव पड़ा मिला था । मामले की सूचना ग्राम कोटवार खेमलाल चड़ार 60 वर्ष निवासी ग्राम सिमरिया ने पुलिस को दी थी। मृतिका के सिर, गर्दन में चोट के निशान थे। इसके साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जाहिर की गई थी। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था।
मेहंदी से लगा सुराग-
मृतिका के हाथों में मेहंदी लगी थी। जिसमें ईशू-तनू लिखा हुआ था। पुलिस ने गुमशुदगी -अपहरण के रिकॉर्ड भी खंगाले, मृतिका की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के थानों को भी मृतिका की फोटो और जानकारी शेयर की। जिसके बाद मृतिका की पहचान तनू चक्रवर्ती 18 वर्ष के रूप में हुई। जांच में यह बात सामने आई कि तनू और ईशू चक्रवर्ती के बीच में प्रेम संबंध थे। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने हत्या की गई थी।
