भोजपुरी गाना ‘मेहरी से लड़बा’ ने पार किया सात मिलियन व्यूज

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘मेहरी से लड़बा’ ने सात मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार करके कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भोजपुरी लोकगीत ‘मेहरी से लड़बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘मेहरी से लड़बा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं।इस गाने को मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Next Post

आईएमडीबी की सूची में आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बनीं साल की नंबर वन सीरीज

Wed Dec 10 , 2025
मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) ने वर्ष 2025 की सबसे पॉपुलर 10 सीरीज़ की सूची जारी की है जिसमें आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नंबर वन पर है। आईएमडीबी की सूची में शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान की बतौर निर्देशक डेब्यू सीरीज […]

You May Like