मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 390 किलो घी जब्त

भिण्ड। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कई प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। गौरी रोड स्थित विनोद डेयरी पर घी में मिलावट की आशंका पर दो नमूने लेकर करीब 390 किलोग्राम घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.73 लाख रुपये है।

सोनम प्रोविजन स्टोर से चना दाल का नमूना लिया गया और अनियमितताएं मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया। वहीं मेहगांव क्षेत्र में दूध विक्रेताओं और सांची चिलिंग प्लांट से विभिन्न दुग्ध समितियों के दूध के नमूने लिए गए। ग्राम गढ़ी स्थित यश डेयरी से भी घी के नमूने एकत्र किए गए।

सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

कलेक्टर ने किया धमसा ग्रामवासियों से संवाद, जानी समस्याएं

Fri Jul 31 , 2026
भिण्ड : कलेक्टर ने गोहद विकासखंड के ग्राम धमसा पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल आपूर्ति और आवास से संबंधित समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया, जिसके समायोचित निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से शाला […]

You May Like