शासकीय भूमि के काटे गए आधा सैकड़ा से ज्यादा पेड़ 

सीधी/चुरहट। वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय चुरहट अंतर्गत ग्राम मडि़ला कला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के लिये आधा सैकड़ा से अधिक सागौन एवं सेधा के पौधे काटने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार मडि़ला कला निवासी रमाशंकर विश्वकर्मा पिता शीतल विश्वकर्मा एवं शीतल विश्वकर्मा पिता मथुरा विश्वकर्मा द्वारा कथित रूप से शासकीय भूमि पर कब्जा करने की नियत से आधा सैकड़ा से अधिक सागौन एवं सेधा पेड़ों को काटकर भूमि का समतल करा लिया था। बताया गया है कि आरोपियों ने शासकीय भूमि को कृषि योग्य बनाकर अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया था। बड़ी संख्या में बेशकीमती पेड़ों को काटने के लिये बड़ी इलेक्ट्रिक आरी का उपयोग किया गया था। उधर बताया गया है कि संबंधित व्यक्तियों के पास पहले से ही लगभग 2 एकड़ की पट्टे की भूमि उपलब्ध है फिर भी इनके द्वारा अवैध कब्जा का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर आज वन विभाग ने मौके पर निरीक्षण किया, जहां बड़ी संख्या में सागौन के पेड़ कटे पाये गये। मामले को गंभीरता में लेते हुये चुरहट डिप्टी रेंजर तुलसीदास प्रजापति के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुये काटे गये पेड़ों के टुकड़ों एवं इलेक्ट्रिक आरी की जब्ती कार्रवाई की। वन विभाग द्वारा आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर नुकसान का आंकलन करते हुये आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मृत अजगर का भी वन विभाग करा रहा पीएम –

जानकारी के अनुसार जहां सागौन एवं सेधा काटने वाले आरोपी रमाशंकर विश्वकर्मा पिता शीतल विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 26 के तहत कार्रवाई तो होना ही है इसके साथ ही वहां एक अजगर भी मृत अवस्था में मिला। जिसे कि वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर उसका पीएम करा रहे हैं। इस पर भी कार्रवाई होने की बात कही जा रही है।

 

इनका कहना है-

 

इस मामले में जो भी दोषी होंगे जंगल की जमीन के साथ खिलवाड़ करेंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रीती अहिरवार, वन मंडलाधिकारी सीधी

 

 

इनका कहना है-

 

पूरे मामले कि जांच की जा रही है। फारेस्ट अधिनियम की धारा 26 के तहत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही अजगर जो मृत अवस्था में मिला है उसका पीएम डॉक्टर के माध्यम से कराया जाएगा। इसमें जो दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने बताया कि 9 सिल्ली सागौन एवं कुछ मात्रा में सेधा की लकड़ी पाई गई है। जिसे जप्त कर कार्रवाई हो रही है।

 

नवीन सिंह बघेल, वन परिक्षेत्राधिकारी चुरहट

Next Post

42 नवयुगलों ने थामा जीवनसाथी का हांथ

Wed Jun 24 , 2026
सीधी। सामूहिक विवाह समारोह में आज 42 नवयुगलों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जीवनसाथी का हांथ थामा। सामूहिक विवाह समारोह में मंगलगीत गूंजे एवं सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत पनवार स्थित सिद्धि विनायक पैलेस में आयोजित […]

You May Like