राशिफल-पंचांग : 24 फरवरी 2026

पंचांग 24 फरवरी 2026:-

रा.मि. 05 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल सप्तमीं भौमवासरे प्रात: 7/9 तदुपरि अष्टमीं तिथौ रातअंत 4/47, कृतिका नक्षत्रे दिन 3/20, ऐन्द्र योगे प्रात: 7/52 तदुपरि वैधृति योगे रातअंत 4/45, वणिज करणे सू.उ. 6/19, सू.अ. 5/41, चन्द्रचार वृषभ, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

———————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 24 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, वर्ष के मघ्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, पद का लाभ प्राप्त होगा, व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, वर्ष के अन्त में शत्रु कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी, किन्तु निवारण भी होगा, व्यर्थ के वाद विवाद एवं व्यय से बचने का प्रयास करें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ होगा, सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु कष्ट होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मांगलिक कार्यो में खर्च होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को उन्नति के योग हैं, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यश और सम्मान में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये पुरूषार्थ का लाभ होगा.

———————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 24 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्ववान होगा. बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम, बाद में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कामकाज में निपुण होशियार होगा. खेलों के प्रति अधिक रूचि रहेगी. किसी कला में उन्नति करेगा.

———————————————————-

मेष- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिये प्रयत्नशील रहेंगे. कार्यो में अवरोध आयेगा. कुटुम्बियों से सुख मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी. मनोरंजन के कार्यो में सफलता मिलेगी.

वृषभ- मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, जोखिम के क्षेत्र में अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे. कामकाज पूरा होगा. कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

मिथुन- निकट संबंधों में पारदर्शी व कत्र्तव्यनिष्ठ बनें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. खर्च की अधिकता रहेगी.

कर्क- सगे संबंधों के अनुकूल नैतिक कत्र्तव्यों का पालन करें. नाजुक संबंधों में छोटी मोटी को दिल से न लगायें. लेखनादि के कार्यो में सफलता मिलेगी.

सिंह- बीती बातों को भूलने की चेष्टा करें, पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. भागदौड़ अधिक करना होगी. व्यर्थ की चिन्ता रह सकती है.

कन्या- सामान्य दिनचर्या व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा. पारिवारिक कार्यो की चिन्ता रह सकती है. कुछ कार्य अधूरे रह सकते है.

तुला- किसी नई योजना की ओर केन्द्रित होंगे. महत्वाकांक्षा ऊँची प्रगति के लिये प्रेरित करेंगी. नया कार्य सामने आ सकता है. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

वृश्चिक- जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है. नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा. कोई समस्या हल होगी. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.

धनु- अपने भविष्य को सुनियोजित करें. भविष्य संबंधी चिन्तायें मन में प्रभावी रहेंगी. राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. व्यापार व्यवसाय लाभकारी रहेगा.

मकर- परिजनोंके सुखद दुख से प्रभावित मन परिवार को एक जुट रखने पर केन्द्रित रहेगा. पुरूषार्थ बना रहेगा. किया गया प्रयास सार्थक होगा. मान सम्मान मिलेगा.

कुम्भ- किसी नये कार्य की पूर्ति होगी. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलनेकी चेष्टा करें. विरोधियों का पराभव होगा. मानसिक सुख मिलेगा.

मीन- किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार में विरोध का सामना करना पड़ेगा. स्वजनों की आत्मीयता में वृद्धि होगी. मान सम्मान लेखन आदि कार्यो में प्रयास सार्थक होगा.

———————————————————-

व्यापार भविष्य

फाल्गुन शुक्ल सप्तमीं/अष्टमीं को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अलसी, गुड़ खांड, अरंडी, बिनौला, घी, तेल, में तेजी होगी. रूई, कपास, से बनी वस्तुओं में चंदन के भाव में तेजी होगी. भाग्यांक 7586 है.

———————————————————-

Next Post

ब्रिटेन से 109 साल पुराना हिसाब: दादा ने 1917 में अंग्रेजों को दिया था उधार, पोता अब लंदन से वसूलेगा पाई-पाई

Tue Feb 24 , 2026
सीहोर। सीहोर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो इतिहास के पन्नों को पलटने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कानूनी बहस भी छेड़ सकता है. सीहोर निवासी विवेक रूठिया ने दावा किया है कि उनके दादा, प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ जुम्मा लाल रूठिया द्वारा वर्ष 1917 में ब्रिटिश हुकूमत को दिया गया […]

You May Like