दो आधुनिक अग्निशमन वाहन हवाई अड्डे पर तैनात

जबलपुर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निगमित मुख्यालय नई दिल्ली एवं क्षेत्रीय मुख्यालय मुंबई के अधिकारियों व्दारा पिछले पांच साल के अथक प्रयासों से जबलपुर हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) व्दारा निर्धारित मानक के 10 हजार लीटर पानी क्षमता एवं 1300 अफ्फ (एक्वियस फिल्म फॉर्मिंग फोम) लीटर फोम एवं 250 किलो शुष्क केमिकल पाउडर की भंडारण क्षमता एवं 7.42 करोड़ प्रति वाहन कीमत के दो अग्निशमन वाहन संयुक्त अरब अमीरात की नेशनल फायर फाइटिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी व्दारा ग्लोबल निविदा के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। इन इन अग्निशमन वाहन को चलाने का प्रशिक्षण जबलपुर हवाई अड्डे पर तैनात समस्त अग्निशमन कार्मिको को सफलतापूर्वक दे दिया गया है।  इस अवसर पर सांसद एवं जबलपुर हवाईअड्डे की एरोड्रोम सलाहकार समिति के अध्यक्ष आशीष दुबे ने भी इस अत्याधुनिक नई तकनीक वाले अग्निशमन वाहन की समस्त जानकारी प्राप्त की। साथ ही आधुनिकीकरण के लिए सतत प्रयासरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

वाहनों में ये खूबियां

जबलपुर के हवाईअड्डा एवं क्षेत्रीय मुख्यालय मुंबई से आए हुए भाविप्रा के उप महाप्रबंधक (तकनीकी) जी एस नटराजन ने विमानपत्तन निदेशक राजीव रत्न पाण्डेय, उपमहाप्रबंधक (एटीएम) नीरज कुमार एवं नैफ्फ्को कंपनी के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में अध्यक्ष जबलपुर एरोड्रोम सलाहकार समिति आशीष दुबे को बताया कि यह अग्निशमन वाहन अपनी संपूर्ण 39 टन भार क्षमता पर 35 सेकंड में 0 से 80 किमी, प्रति घंटे की रफ़्तार का पिकअप ले सकती है वाहन की अधिकतम गति सीमा 110 किमी घंटा है इसके साथ ही यह अग्निशमन वाहन  6 व्हील ड्राइव आटोमेटिक ट्रांसमिशन वाहन है जिससे आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन वाहन को दुर्घटनास्थल स्थल पर पहुँचने में कम से कम समय लगेगा। यह अग्निशमन वाहन 10 बार के दवाब पर 5000 लीटर पानी प्रति मिनट प्रवाहित करने की क्षमता रखता है एवं घटना स्थल को 85 मीटर तक की दूरी से अग्निशमन कर सकने की क्षमता रखता है।

 

Next Post

एक लाख की स्मैक पकड़ाई

Fri Feb 21 , 2025
जबलपुर। क्राइम ब्रांच एवं गोहलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पसियाना झिरिया कुआ के पास घेराबंदी कर एक नशे के सौदागर को दबोचा हैं जिसके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 1 लाख रूपये की जप्त की गई हैं। टीआई श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट […]

You May Like