कलेक्टर मऊगंज ने अवैध उत्खनन करने वाले पर लगाया 1 करोड़ 50 लाख का जुर्माना

रीवा,कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने अवैध उत्खनन तथा परिवहन करने वाले सुशील कुमार पटेल निवासी ग्राम गोपला पर एक करोड़ 50 लाख 16 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. जुर्माने की राशि तत्काल जमा न करने पर इसकी दोगुनी राशि की वसूली की जाएगी. इस संबंध में कलेक्टर ने बताया कि ग्राम गोपला तहसील हनुमना में खसरा नम्बर 601/1 में अवैध फर्शी पत्थर उत्खनन की शिकायत मिली थी. शिकायत की ग्राम पंचायत के सरपंच तथा अन्य ग्रामवासियों की उपस्थिति में जाँच कराई गई. जाँच में 8550 घन मीटर पत्थर का उत्खनन पाया गया. मौके पर 4000 घन मीटर मलवा तथा 16 घन मीटर फर्शी पत्थर लावारिस पाया गया. फर्शी पत्थर के अवैध उत्खनन तथा परिवहन का प्रकरण दर्ज करके मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई. आरोपी सुशील कुमार पटेल पर पत्थर उत्खनन की खनिज रायल्टी की 15 गुना राशि तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति की राशि का आकलन कर एक करोड़ 50 लाख 16 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

Next Post

मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

Fri Apr 25 , 2025
बैतूल।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले से आक्रोशित बैतूल जिले के समस्त मुस्लिम समाज ने आज एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जुम्मे की नमाज के बाद समाज के सैकड़ों लोग लल्ली चौक पर इकट्ठा हुए और पाकिस्तान का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। […]

You May Like