मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

बैतूल।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले से आक्रोशित बैतूल जिले के समस्त मुस्लिम समाज ने आज एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जुम्मे की नमाज के बाद समाज के सैकड़ों लोग लल्ली चौक पर इकट्ठा हुए और पाकिस्तान का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए और सरकार से मांग की कि आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वाले संगठनों एवं देशों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आतंकियों ने न केवल निर्दोष पर्यटकों की जान ली है, बल्कि देश की शांति और सौहार्द को भी चोट पहुंचाई है।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हमलावरों ने निहत्थे, मासूम पर्यटकों को निशाना बनाकर न केवल एक अमानवीय कृत्य किया है, बल्कि साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की भी कोशिश की है। इस घटना की हर दृष्टिकोण से निंदा की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के पश्चात समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर बैतूल को एक ज्ञापन भी सौपा है जिसमें केंद्र सरकार से मांग की गई है कि इस हमले के दोषियों को चिन्हित कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।

Next Post

उमर अब्दुल्ला आतंकियों से मिले हुए

Fri Apr 25 , 2025
राघौगढ़।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राजगढ़ के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर आतंकवादियों से मिले हुए होने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे नेताओं को सोच समझकर बोलना चाहिए । उन्होंने कहा कि घटना का दोष वहां कि सरकार […]

You May Like