सोलर प्लांट ट्रांसमिशन लाइन को विद्युत सब स्टेशन से जोड़ने के कारण आज कई क्षेत्रों में जलप्रदाय रहेगा प्रभावित


इंदौर: शहर में आज नर्मदा के तीनों चरणों से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। इस कारण पश्चिम क्षेत्र की कई पानी की टंकियां खाली रह सकती है. जलूद स्थित 60 मेगावाट सोलर प्लांट की पावर ट्रांसमिशन लाइन को 132 के 1 सब स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. साथ ही पंप गृह क्रमांक 3 पर रबर पैकिंग बदलने, 1400 एम एम व्यास की एम एस पाइप लाइन बिछाने, नर्मदा रिवर साइड पर सबमर्सिबल पंप का सुधार कार्य भी किया जाएगा.

इस दौरान नर्मदा के सभी चरणों का शटडाउन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहना प्रस्तावित हैं. नर्मदा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के सभी पंप बंद होने से आज 8 नवंबर को बिलावली टंकी, अन्नपूर्णा टंकी, कॉटन अड्डा टंकी, पी. डब्ल्यू. डी. टंकी, , पागनिशपागा टंकी, भवरकुआ टंकी, महावीर नगर टंकी, स्कीम न 94, रेडियो कॉलोनी टंकी, एम् वाय टंकी, यशवंत क्लब टंकी, स्कीम न 54 टंकी, बजरंग नगर टंकी से होने वाला सीधा जल प्रदाय प्रभावित रहेगा.
कल इन क्षेत्रों में रहेगा प्रभावित
कल 9 नवंबर कोनर्मदा तीनो चरणों के पंप बंद होने के कारण सुबह निम्न टंकियों से जल प्रदाय प्रभावित रहेगा. इनमें अन्नपूर्णा , छत्रीबाग ,राज मोहल्ल्ला , एम ओ जी लाइन, लोकमान्य नगर , द्रविण नगर, महाराणा प्रताप नगर , कुशवाह मोहल्ला, नरवल, अगरबत्ती, टिगरिया बादशाह, सुभाष चौक, सदर बाज़ार, गांधी हाल, मल्हार आश्रम, बिलावली, भंवरकुआ, खातीवाला टैंक, स्नेह नगर, गाडी अड्डा, सीपी शेखर नगर, एमवाय, पी डब्ल्यू डी , यशवंत क्लब , कॉटन अड्डा, कुलकर्णी का भट्टा, एमआईजी, नंदा नगर रोड न 13, बर्फानी धाम, सुखलिया, महालक्ष्मी नगर, स्कीम नं 54, स्कीम नं 74, स्कीम नं 114 पार्ट 2, नानक नगर, स्कीम न 94, मूसाखेड़ी, टूटी प्रेस, महावीर नगर, खजराना, स्कीम नं. 71, स्कीम नं 114 पार्ट 1, स्कीम नं 78, स्कीम नं 78 स्लाइस 1, स्कीम नं 78 स्लाइस 2, लोहा मंडी, राजीव आवास विहार, स्कीम नं 113, स्कीम नं 136 सहित आदि टंकियां शामिल है.

Next Post

समेरिटंस स्कूल इटारसी में स्वास्थ परीक्षण शिविर आयोजित

Sat Nov 8 , 2025
नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल इटारसी में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्रुप के निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने बच्चों और उनके अभिभावकों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और प्राकृतिक एवं स्वस्थ […]

You May Like