
जबलपुर। लार्डगंज पुलिस ने अवैध हथियारों के तीन सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक पिस्टल, दो कट्टा, तीन कारतूस जप्त किए गए। तस्कर गिरोह बनाकर अवैध हथियारों के खरीद-फरोख्त का कारोबार करते थे। नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दीपक जाटव पिता शंकर लाल जाटव 36 वर्ष निवासी सुख सागर ग्वारीघाट, आकाश पटेल पिता अरविंद पटेल 31 वर्ष निवासी दत्त मंदिर के पास लार्डगंज,आनंद चौधरी पिता रेवा राम चौधरी 29 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला हनुमानताल शामिल हैं। पकड़े गये तीनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है । आरोपी दीपक जाटव पर भोपाल में हत्या के प्रकरण में जमानत पर है, ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार था। जिसके विरूद्ध 1 दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है।
