जबलपुर: नेशनल हाईवे पर लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, नगदी और बाइक जब्त

जबलपुर। माढ़ोताल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे पर लूट व अवैध रुपयों की मांग करते हुए मारपीट करने वाले 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 1500 रुपए नगद, लूटी हुई मोटरसाइकिल और घटनाओं में प्रयुक्त वाहन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दिन्नु उर्फ दिनेश चौधरी, गौरव अहिरवार उर्फ भोला और प्रमोद चौधरी शामिल हैं।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का किया शुभारंभ 

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में “माटी गणेश-सिद्ध गणेश” अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा अभियान की संकल्पना पर केन्द्रित पोस्टर का विमोचन भी किया। परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण की नवाचारी पहल करते हुए “माटी […]

You May Like