निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पर ठेकेदार को थमाया नोटिस

जबलपुर: रांझी क्षेत्र में ‘कायाकल्प योजना के अंतर्गत नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण करते निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देख ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है जिस मटेरियल का उपयोग कर निर्माण कार्य किया जा रहा था वो काफी घटिया था जिस पर निगमायुक्त ने सख्त रूख अपनाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर के 5 अलग-अलग संभागों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न केवल सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कड़े निर्देश भी जारी किए।

निगमायुक्त ने रामपुर से अपने दौरे की शुरुआत की, जिसके बाद वे सिविल लाइन और रांझी क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों के किनारे उड़ने वाली धूल ही प्रदूषण का मुख्य कारण है। इसे रोकने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सड़कों के किनारे खाली बची मिट्टी वाली जगह पर अंतिम छोर तक पेवर ब्लॉक लगाए जाएं।डिवाइडरों के बीच खाली जगहों पर सघन पौधरोपण किया जाए और किनारों पर ‘ग्रीन ग्रास लगाई जाए ताकि धूल न उड़े।
साईं मंदिर चौराहा होगा व्यवस्थित
शहर के सौंदर्यीकरण की कड़ी में निगमायुक्त ने साईं मंदिर चौराहे का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने इस चौराहे को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे यातायात सुगम हो सके और क्षेत्र का दृश्य भी बदले।

Next Post

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना : 3 साल की बच्ची को मिला नया जीवन

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत 3 वर्ष 3 माह की बालिका गौरांगी सिंह कुशवाहा को नि:शुल्क हृदय शल्य चिकित्सा कराकर नया जीवन प्रदान किया गया है। इस सराहनीय कार्य में राघवेन्द्र सिंह, कलेक्टर जबलपुर के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी […]

You May Like