जबलपुर: जिले में ई-रिक्शा से स्कूल छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा आदेश जारी करते हुए इन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसको लेकर शुक्रवार को शहपुरा क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा जांच की गई, जिसमें पाया कि कुछ ई-रिक्शा स्कूल के आसपास खड़े हुए थे, जिन्हें जांच करने के बाद समझाइए दी गई। साथ ही कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो उन पर कार्यवाही भी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट महेश सोलंकी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक आशीष साहू के द्वारा शहपुरा में निरीक्षण किया गया। स्कूलों के आसपास खड़े हुए ई-रिक्शा चालकों को समझाइश दी गई है। ई-रिक्शा चालकों ने भी कहा है वे आदेश का पालन करेंगे। जांच दल के द्वारा उन्हें सूचित किया गया है, कि समझाइश के बाद भी आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
