भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, पांड्या बाहर

दुबई, 28 सितंबर (वार्ता) भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच सख्त नजर आ रही है और विकेट खेल के लिए अच्छी है। भारतीय कप्तान ने कहा कि उनकी टीम के लिए मौक़े से अधिक महत्व इस बात का है कि वे उसी खेल को जारी रखना चाहते हैं। रिंकू सिंह और शिवम दुबे टीम में शामिल किए गए हैं। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह आज का मुक़ाबला खेल रहे हैं।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आग़ा ने कहा कि अब तक जो उनकी टीम ने यहां खेला है उसको देखते हुए पिच अलग नजर नहीं आ रही है और पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टीमें :

पाकिस्तान : साहिबज़ादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आग़ा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, अबरार अहमद

भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

Next Post

FAST सेमिनार में पर्यटन विकास का रोडमैप : समावेशन, स्थिरता और जिम्मेदार पर्यटन

Sun Sep 28 , 2025
नई दिल्ली। फाउंडेशन फॉर एविएशन एंड सस्टेनेबल टूरिज्म (FAST) ने पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन विकास सेमिनार आयोजित किया। इसमें नीति-निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों ने घरेलू व वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की पर्यटन वृद्धि तेज करने के उपायों पर चर्चा की। केंद्रीय संस्कृति एवं […]

You May Like