मंडी की व्यवस्था नहीं: कीचड़ व गंदगी में बिक रहीं सब्जियां

गंजबासौदा। पुरानी कृषि उपज मंडी में गंदगी और कीचड़ पर हरी सब्जियां और फल बिक रहे हैं. नगर में मंडी न होने के कारण थोक व फुटकर सब्जी फल कारोबारी खुले प्रांगण में गंदगी के ऊपर कारोबार करते हैं. यही सब्जी लोग खरीद कर घर ले जाते हैं. यहां जो गंदगी बहती है. उसमें शौचायलयों की गंदगी भी फैलती है. क्योंकि बाउंड्री वॉल कि उस तरफ जो लोग रहते हैं. वह शौचालय की पाइप खुले नाले में जुड़े हुए हैं. पूरी मंडी में गंदगी बहती है. बरसात के दिनों में यही सब्जी मजबूरी में लोग खाने के लिए मजबूर हैं. सब्जियां प्रदूषित मिट्टी गंदगी युक्त हो जाती है.इस और प्रशासन तथा नगर पालिका में बैठे अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है.

मछली मार्केट भी बना समस्या

नगर पालिका द्वारा मीट मछली मार्केट भी नहीं बनाया गया. लोग कहीं भी बैठकर मीट मछली का कारोबार करते हैं. इन गरीबों के लिए मीट मछली मार्केट पाराशरी नदी के निकट पलटू राम मोटर्स के पीछे जो जमीन पड़ी है. उस पर मीट मछली मार्केट बनाने का निर्णय पूर्व परिषद में लिया गया था. नगर पालिका से वह फाइल गायब है. जिसमें मीट मछली मार्केट बनाने का उल्लेख था, और रूपरेखा बनाई गई थी. वहीं चंद्रशेखर आजाद सब्जी मार्केट बनाया गया था. जिसमें पक्की दुकानों का निर्माण नगर पालिका द्वारा किया गया था. वार्ड 24 बूढापुरा मेन रोड से लगकर किन्ही कारणों के चलते वहां सब्जी मंडी नहीं भेजी गई. लगभग 25 वर्ष हो चुके हैं अब वहां कच्चे पक्के अतिक्रमण हो चुके हैं.

जल्द करेंगे व्यवस्था-सीएमओ

मुख्य नगर पालिका अधिकारी का कहना है हम शीघ्र ही नवीन सब्जी मंडी की व्यवस्था करेंगे. ताकि लोगों को गंदगी युक्त सब्जियां न लेना पड़ें।

Next Post

गुरु पूर्णिमा उत्सव: विधायक ने किया गुरुओं का सम्मान

Thu Jul 10 , 2025
कुरवाई। शासकीय महाविद्यालय कुरवाई में गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री मोहन यादव के लाइव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपना स्वयं का सम्मान ना करवाते हुए, कॉलेज के प्राचार्य आनंद कुमार चतुर्वेदी का शाल श्रीफल भेंट करके सम्मान किया। इस मौके पर कॉलेज […]

You May Like