गुरु पूर्णिमा उत्सव: विधायक ने किया गुरुओं का सम्मान

कुरवाई। शासकीय महाविद्यालय कुरवाई में गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री मोहन यादव के लाइव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपना स्वयं का सम्मान ना करवाते हुए, कॉलेज के प्राचार्य आनंद कुमार चतुर्वेदी का शाल श्रीफल भेंट करके सम्मान किया। इस मौके पर कॉलेज की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष सीताराम सैनी, एवं छात्र संगठनों के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।

गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह सप्रे ने शासकीय महाविद्यालय कुरवाई में पहुंच कर प्राचार्य डॉ आनंद चतुर्वेदी जी सहित महाविद्यालय के समस्त प्रोफेसर परिवार का सम्मान किया। एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का लाइव प्रसारण सुना और छात्र छात्राओं को आशीर्वाद स्वरूप वचनों में गुरु शिष्य परम्परा का महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं कॉलेज कॉलेज परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Next Post

मुड़वानी डैम चढ़ाई पर दो ट्रेलरों में भिड़ंत, एक का चालक गंभीर

Thu Jul 10 , 2025
सिंगरौली।जिले के विंध्यनगर थाना अंतर्गत चौकी जयंत क्षेत्र के मुड़वानी डैम चढ़ाई पर गुरुवार दोपहर दो ट्रेलरों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा और यातायात बहाल किया। […]

You May Like