धार्मिक स्थल पर शरारती तत्वों ने शराब पीकर किया हंगामा, मामला दर्ज

रायसेन, 21 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र के सांचेत गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर शरारती तत्वों द्वारा शराब पीकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार धार्मिक स्थल के पीठाधीश्वर सुनील सेन द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय से की गयी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद देवनगर थाने में इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं, इस बारे में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जो भी शरारती तत्व हैं, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और धाम सहित बाहर से आए भक्तों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

Next Post

पार्वती नदी का पानी चोरी कर रही पांच मोटर जब्त, नपा ने बोट से शुरू की निगरानी

Fri Mar 21 , 2025
सीहोर।किसान अब मूंग की फसल में भी पानी देने के लिए शक्तिशाली मोटर लगाकर उसे खींच रहे हैं. गुरुवार को नपा के अमले ने काहिरी बंधान से पानी चोरी कर रहे तीन मोटर पंप को जब्त किए है. गर्मी का मौसम प्रारंभ होने के साथ पानी की किल्लत भी शुरू […]

You May Like