गायत्री माता मंदिर परिसर की गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन

भोपाल: प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित गायत्री माता मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में मंगलवार को भगवान गोवर्धन की भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री माता के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया।

भक्तों ने गोवर्धन की पूजा के साथ ही गायों की सेवा और संरक्षण का संदेश भी लोगों तक पहुँचाया। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर उत्सव की गरिमा बढ़ाई। आयोजन में उपस्थित लोगों ने सुख-समृद्धि और समाज कल्याण की कामना की।

Next Post

ऊर्जा मंत्री ने किया 132 केव्हीजी आईएस सब-स्टेशन फूलबाग का औचक निरीक्षण

Wed Oct 22 , 2025
ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसी वर्ष मोतीमहल पर प्रारंभ हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के 132 के.व्ही. जी आई एस सब-स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री तोमर ने प्रदेश के चौथे जी आई एस सब-स्टेशन से संचालित 33 के.व्ही. फीडरों की ट्रिपिंग स्थिति […]

You May Like