ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसी वर्ष मोतीमहल पर प्रारंभ हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के 132 के.व्ही. जी आई एस सब-स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री तोमर ने प्रदेश के चौथे जी आई एस सब-स्टेशन से संचालित 33 के.व्ही. फीडरों की ट्रिपिंग स्थिति एवं उन पर लोड की जानकारी प्राप्त की।
साथ ही अधिकारियों से ग्वालियर समेत प्रदेश में अन्य स्थानों पर विद्युत आपूर्ति की स्थिति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश मे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।ऊर्जा मंत्री तोमर ने प्रदेशभर में विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए कहा।
