दहेज में चार लाख नहीं दिए तो महिला को घर से निकाला

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत इंद्रा बस्ती में दहेज में चार लाख नहीं दिए तो दहेज लोभियों ने महिला को बीती रात घर से निकाल दिया। पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति, ननद, चाचा ससुर, चाची सास, के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमती पूजा प्रजापति 27 वर्ष निवासी इंद्रा बस्ती गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी लगभग 8 वर्ष पहले हुई थी.

उसकी 6 वर्ष की बेटी है शादी के लगभग 2 माह बाद से पति मनोज एवं ननद निशा चक्रवर्ती, बुआ मीरा चक्रवर्ती, चाचा ससुर सनुील चक्रवर्ती एवं चाची सास ममता चक्रवर्ती मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे मायके से 4 लाख रूपये लाने के लिये कहते थे, पैसे लाने पर ही अच्छे से रखेगें, गुरुवार रात 8-30 बजे उसने रूपये लाने से मना किया इसी बात पर सभी ने उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर घर से बाहर कर दिये बोले दुबारा आयी तो जान से खत्म कर देंगे।

Next Post

जाली काटकर दरवाजा खोला, फांसी पर लटका मिला युवक

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत रानीपुर माली मोहल्ला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता उस समय लगा जब मृतक ने दरवाजा नहीं खोला तो पिता जाली काटकर दरवाजा खोलकर देख तो बेटा फांसी पर लटका था। पुलिस ने बताया कि सुनील निगम 39 वर्ष निवासी रानीपुर […]

You May Like