आज गुरुवार को 6 जरूरतमंद महिलायें बनेंगीं “शक्ति दीदी”

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में आज गुरुवार को 6 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी बनेंगीं। “शक्ति दीदी” नवाचार के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की नौकरी दिलाई जा रही है। जिले में वर्तमान में शक्ति दीदी के तहत पहले से ही जिले में 112 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं।

कलेक्टर रुचिका चौहान सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी 28 मई को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलायेंगे। कलेक्टर प्रात: 11.45 बजे रेसकोर्स रोड स्थित सैनिक फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर सुश्री गायत्री को शक्ति दीदी बनायेंगीं। इसके बाद रेसकोर्स रोड पर ही केसर फिलिंग स्टेशन पहुँचकर सुश्री प्रवीणा को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपेंगीं। इसी तरह बड़ागांव स्थित कामतानाथ फिलिंग स्टेशन पर सुश्री कल्पना, कम्पू स्थित सुविधा फ्यूल्स पर सुश्री सोनम व सुश्री संध्या एवं गोले का मंदिर स्थित इन्द्रप्रस्थ फिलिंग स्टेशन पर सुश्री अनुराधा को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

Next Post

जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में

Thu May 28 , 2026
जून का महीना साउथ और बॉलीवुड सिनेमा के दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में गांव […]

You May Like