वॉशिंगटन, 03 अप्रैल (वार्ता) ईरान के सऊदी अरब में प्रिंस सुल्तान हवाईअड्डे पर किए गए हमले में अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस ( थाड) के एक रडार एएन/टीपीवाई-2 को नुकसान पहुंचा है।
सीएनएन ने सैटेलाइट चित्र का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी।
यह रडार, प्रिंस सुल्तान हवाईअड्डे पर कई चलने वाले ट्रेलरों के बीच बंटा हुआ है, अभी खुले में है। एंटीना जला हुआ लगता है और उसका एक बड़ा हिस्सा गायब है।
गौरतलब है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान समेत ईरान के ठिकानों पर हमले किए, जिससे काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान ने जवाब में इज़रायली इलाके और पश्चिम एशिया में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसमें बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब शामिल हैं।
