जगदलपुर में आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर, 13 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे ‘लोन वर्राटू’ (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर दो ईनामी सहित आठ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

इन नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों के सामने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पित माओवादियों में एक टेकलगुड़ा पंचायत सीएनएम सदस्य, एक रेवाली पंचायत सीएनएम सदस्य, एक ककाड़ी पंचायत डीएकेएमएस सदस्य, एक तिमेनार जीआरडी सदस्य, एक भैरमगढ़ एरिया छात्र संगठन सदस्य, एक मदपाल केएएमएस सदस्य, दो पोमरा पंचायत भूमकाल मिलिशिया सदस्य के पद पर थे।

इनमें से सक्रिय आत्मसमर्पित माओवादी मंगडू मड़काम टेकलगुड़ा पंचायत सीएनएम सदस्य के पद पर राज्य शासन द्वारा 50 हजार रुपये ईनाम घोषित किया था। आत्मसमर्पित माओवादी देवा राम कुंजाम रेवाली पंचायत सीएनएम सदस्य के पद पर था। उसपर भी 50 हजार रुपये ईनाम घोषित है।

Next Post

सहकारी सम्मलेन शुरू,MOU हुआ और व्यवसाय वृद्धि के ऋण पत्र बांटे गए 

Sun Apr 13 , 2025
भोपाल। राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह शिरकत का रहे हैं। यह कार्यक्रम रविंद्र भवन में हो रहा है। कार्यक्रम में सहकार से समृद्धि के विजन अंतर्गत श्वेत क्रांति 2.0 और मध्यप्रदेश डेयरी विकास परियोजना पर लघु फिल्म प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय डेयरी विकास […]

You May Like