बिजौरी में स्वयंसेवकों ने चलाया नशामुक्ति अभियान

सीहोर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम बिजौरी में एनएसएस का ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया. पीएमश्री महाविद्यालय की बालक-बालिकाओं एवं शासकीय विधि महाविद्यालय के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने पौधरोपण, स्वच्छता सर्वेक्षण, नशामुक्ति जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और ग्राम भ्रमण जैसी गतिविधियों में भाग लिया. शिविर में प्राचार्य डॉ. नितिन बातव, डॉ. श्याम कुमार, सुप्रिया गुप्ता, पूर्णिमा सिंह परिहार, डॉ. जितेन्द्र आर्य, डॉ. दुष्यंत कौल, प्रतीक गुप्ता एवं डॉ. दिव्या शर्मा, सरपंच कविता वर्मा ने मौजूद थे.

 

Next Post

हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri Oct 16 , 2026
सीहोर। हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत महोडिय़ा विद्यालय में हिंदी भाषा संवर्धन एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला युवा अधिकारी प्रशंका जैन ने विद्यार्थियों को राजभाषा हिंदी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा, बौद्धिक विकास एवं व्यावसायिक जीवन में हिंदी की उपयोगिता बताई. उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी […]

You May Like

Play sound