हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सीहोर। हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत महोडिय़ा विद्यालय में हिंदी भाषा संवर्धन एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला युवा अधिकारी प्रशंका जैन ने विद्यार्थियों को राजभाषा हिंदी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा, बौद्धिक विकास एवं व्यावसायिक जीवन में हिंदी की उपयोगिता बताई. उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग तथा अपनी अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान मुहावरा अभिनय, विकसित भारत विषय पर हिंदी भाषण एवं निबंध लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की गई. अंत में छात्रों को प्रोत्साहित किया गया.

 

Next Post

सुर-लय व ताल पर गरबे की प्रस्तुति से झूम उठे हजारों दर्शक

Fri Oct 16 , 2026
सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव में गुरुवार रात आवासीय खेलकूद मैदान पर हजारों श्रद्धालुओं दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा. गरबा मंडप के नीचे बालिकाओं ने भक्ति गीतों पर मन मोहक सामूहिक गरबा नृत्य प्रस्तुत प्रस्तुत किया. बालिकाओं के साथ टेलीविजन और फिल्मों की अभिनेत्री रश्मि देसाई शुक्रवार को गरबा खेलेंगी.अरुणा सुरेश […]

You May Like

Play sound